आकाशीय बिजली से एक युवक व चार मवेशियों की मौत

कोरबा-कोरबी-चोटिया। जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत पतुरिया डांड के आश्रित ग्राम केरयाहापारा निवासी अनिल पिता जगदीश नेटी उम्र लगभग 25 वर्ष नजदीक के जंगल में बकरी चराने गया था, तभी अचानक मौसम बदलते ही शाम 4 बजे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अनिल नेटी एवं चारों बकरियों की अकाल मौत हो गई है।