कोरबा। एसबीआई फाउंडेशन और शिखर युवा मंच के सहयोग से ग्राम पंचायत सेंद्रीपाली में चर्म रोग निवारण विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में त्वचा से संबंधित बीमारियों की रोकथाम और उपचार के प्रति जागरूकता फैलाना था।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने 397 मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया और उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त, 46 लोगों का पैथोलॉजिकल परीक्षण भी किया गया, जिससे उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का गहराई से विश्लेषण और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
शिविर में एसबीआई संजीवनी की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें समन्वयक सुरेंद्र निर्मलकर, फार्मासिस्ट मुकेश मानिकपुरी, सोनी बंजारे, लैब टेक्नीशियन अर्जुन यादव, स्टाफ नर्स यामिनी कैवर्त, मेडिकल ऑफिसर डॉ. वजस वर्मा और डॉ. अनिल पाटले ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उनके समर्पण और मेहनत ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
