कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी, रेडक्रास एवं यूथ पीस फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के इस अवसर पर टीम द्वारा वीडियो प्रस्तुतिकरण और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टॉफ एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ.राजेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बहुत जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य है लेकिन उसका मानसिक स्वास्थ्य खराब है तो उसे अपने जीवन में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक स्वास्थ्य से एक व्यक्ति को अपने झमताओं का पता चलता है और उसके भीतर आत्मविश्वास आता है कि वे जीवन में तनाव से सामना कर सकता है और अपने काम या कार्यों से अपने समुदाय के विकास में योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. तारा शर्मा, विभागाध्यक्ष समाजशस्त्र ने पारिवारिक मूल्यों का टूटना एवं शिक्षा के दबाव को युवा में मानसिक तनाव को प्रमुख कारण माना।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रेणी दिवाकर एवं प्रकाश कुमार साहू, यूथ रेडक्रास प्रभारी द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















