जगदलपुर। महिला अंडर 19 टी20 छत्तीसगढ़ की टीम में बस्तर की बेटी राधिका नेताम का चयन हुआ। इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए बस्तर जिला क्रिकेट संघ के सचिव केदार ठाकुर ने बताया कि बस्तर की बेटी राधिका नेताम का महिला अंडर 19 टी20 छत्तीसगढ़ की टीम में चयन होना पूरे बस्तर संभाग के लिए गौरवशाली क्षण है, बीसीसीआई द्वारा महिला अंडर 19 टी20 ट्रॉफी आयोजन आगामी 01 अक्टूबर से किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता चेन्नई में खेला जाएगा, प्रतियोगिता में कुल छः टीम को रखा गया है छत्तीसगढ़ के साथ बड़ौदा, मिजोरम, बिहार,कर्नाटक, गुजरात की टीम है।
छत्तीसगढ़ की टीम में राधिका नेताम का चयन हो गया है, राधिका बाए हाथ की बल्लेबाज है और तेज़ी से बल्लेबाजी करती है तथा दाए हाथ की तेज गेंदबाज भी है, राधिका ऑलराउंडर है, और वे लगातार चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रही है, राधिका के खेल में और निखार आ रहा है लगातार वे कड़ी मेहनत कर रही है।
राधिका को रायपुर स्टेडियम में कैंप के लिए भेज दिया गया है, जहा से वे टीम के साथ चेन्नई जाएंगी। राधिका को चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, सदस्यो, खिलाड़ियों एवं नगर के खेल प्रेमी जनता ने बधाई देते हुए शुभ कामनाएं दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















