कोरबा/ पोडी़ उपरोड़ा । जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर घुमानीडांड़़ में उल्टी दस्त से एक महिला की मौत हो गई है। शोक कार्यक्रम (मौत के तीसरे दिन के नहावन) में शामिल होने पहुंचे लोग भी बीमारी के चपेट में आ गए हैं। पांच लोगों को जटगा और पोड़ी उपरोड़ा के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।
घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। तत्कालिक उपचार के लिए शिविर लगाई गई है। बीमारी फैलने से गांव के लोग सहमे नजर आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो दूषित पानी की वजह बीमारी का विस्तार हुआ है। लोगों पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है। साथ ही स्त्रोतों में क्लोरीनीकरण किया जा रहा है। बीमारी से महिला की मौत होना स्वास्थ्य विभाग के नाकामी को दर्शाता हैं।
ग्राम पंचायत घुमानीडांड़ के धनुआर पारा मोहल्ले के ग्रामीणों ने बताया कि यहां लगभग 20 घर हैं जहां 10 घरों में उल्टी दस्त के मरीज हैं। गांव में बीमारी सप्ताह भर पहले शुरू चुकी थी। मौत के बाद शिविर लगाया जा रहा है। समय पर इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई होती तो स्थिति गंभीर न होती।
ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह भर पहले जटगा में शिविर लगाया गया था। इस दौरान घुमानीडांड़ में उल्टी दस्त होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसका परिणाम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अब जाकर शिविर लगाया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















