कोरबा ।कनेक्श्वर धाम में पहुंचे एशियनबिल स्ट्रार्क (साइबेरियन) प्रवासी पक्षियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार को फिर पांच पक्षियों की फिर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कबरबिज्जूओं ने इन पक्षियों को अपना शिकार बनाया है। इसके पहले भी पक्षियों को कबरबिज्जू अपना शिकार बना चुके हैं।
सात समुंदर पार से हर साल कोरबा के कनकी में साइबेरियन पक्षी आते हैं। यहां का वातावरण उनके अनुकूल है। अंडे भी यहीं देते हैं और अंडे से चूजे निकलने के बाद जैसे ही बच्चों में उड़ने में सक्षम होते है तो नवंबर में वापस लौट जाते हैं। इन पक्षियों की सुरक्षा के दावे तो वनविभाग करती है, पर पिछले दो- तीन साल से यहां इन पक्षियों की मौत हो रही है। इस वर्ष करीब 20 दिन पहले 25 से अधिक पक्षियों को कबरबिज्जू ने अपना शिकार बना लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















