छग के सात डांसरों पर डॉक्युमेंट्री फिल्म है जुनून और जमाना

कोरबा। जुनून और जमाना छत्तीसगढ़ के सात डांसर के जीवन पर आधारित यह डाक्यूमेंट्री फिल्म है, इस फिल्म का प्रोडक्शन इनसाइड मी ओरिजिनल्स के बैनर तले हुआ है।


यह फिल्म सात अलग-अलग परिवार में जन्मे ऐसे डांसरों के बारे में है जिनमें बचपन से ही कुछ कर गुजरने का जुनून होता है लेकिन जमाने के लोग उन्हें समझ नहीं पाते और अक्सर इन लोगो की भावनाओ को दबाने का प्रयास करते है परंतु ये लोग जमाने की परवाह ना करते हुए अपने जुनून के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगो में कला के प्रति जागरुकता लाना तथा युवा पीढ़ी को निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा प्रदान करना है। 


हाल ही में इनसाइड मी की टीम ने फिल्म की 20 दिनो की शूटिंग शेड्यूल खत्म किया है। फिल्म की शूटिंग रायपुर, कोरबा, भिलाई में हुई है।

इस फिल्म में मुख्य कलाकार रितेश पाल डांस प्लस प्रो विजेता, शबनम खान बिग मेमसाब प्रतियोगी, अन्वेषा भाटिया सुपर डांसर महाराष्ट्र, कल्पिता सिंह फ्लाइंग जट फेम, अनिल तांडी सुपर डांसर चैप्टर-3,नच बलिये-9, लक्ष्मण कुम्भार सुपर डांसर सीजन-1, ईश्वर निकोन डिस्ट्रक्टिव स्टेप्स 2021 विजेता इन सभी कलाकारों के जीवन की रोचक आत्मकथा है।

फि़ल्म का ट्रेलर अभी आने वाले सितम्बर के महीने में रिलीज होगा। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और मार्केटिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है।

यह फि़ल्म इनसाइड मी ओरिजनल्स के यूट्यूब पर रिलीज होगी और टीम से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को अक्टूबर के अंत तक रिलीज किया जाएगा।