कोरबा। जिले में शासन के निर्देशानुसार पोषण माह 30 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। पोषण माह का शुभारंभ 31 अगस्त को मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केन्द्र शासन के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम व उनके ऑनलाईन संबोधन के साथ समस्त जिलों में किया गया। इसी कड़ी में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 सितम्बर को पोषण माह प्रारंभ किया गया।
पोषण माह हेतु शासन द्वारा महिला एवं बाल विभाग व सहयोगी समस्त विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों में मुख्य रूप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोशण थीम पर आधारित है।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह की सफलता के लिए पूरे माह की जाने वाली गतिविधियों का कैलेण्डर सहित कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत 1 सितम्बर से अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में किशोर बालक बालिकाओं के लिए एनीमिया कैम्प का आयोजन कर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का एनीमिया स्वास्थ्य जांच एवं आईएफए का वितरण किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
