वन विभाग ने की नाकेबंदी,दंतैल पहुंचा कॉफी पॉईट के खुटामुंडा जंगल


कोरबा। दंतैल हाथी कॉफी पॉईट के खुटामुंडा जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग ने कॉफी पॉईट मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की है। वन परिक्षेत्र बाल्को में दंतैल हाथी के आतंक से लोग परेशान हैं। लगातार वन अमला टीम आसपास के लोगों को सतर्क कर रही है।

दंतैल हाथी अभी कॉफी पॉईट के खुटामुंडा जंगल में मुख्य मार्ग में विचरण करता रहा। इसे देखते हुए वन विभाग की टीम ने कॉफी पॉईट मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ग्रामीणों एवं आम लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है। हालांकि वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुई है।