कोरबा।जेसीआई कोरबा सेंट्रल की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें जेसी हर्ष गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। साथ ही संगठन के विभिन्न पदों के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी से संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सेवा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।
चुनाव में उपाध्यक्ष प्रबंधन के लिए अंश अग्रवाल, उपाध्यक्ष समाज सेवा के लिए प्रवेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व्यक्तित्व विकास के लिए ज्योति बाला आनंद तथा उपाध्यक्ष संवर्धन एवं विकास के लिए मोहित सिंगल का चयन किया गया। इसी तरह प्रियम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी में संभव अग्रवाल को निर्देशक संवर्धन एवं विकास, साजन अग्रवाल को निर्देशक समाज सेवा, दीपेश अग्रवाल को निर्देशक व्यक्तित्व विकास तथा ऋषभ अग्रवाल को निर्देशक व्यवसाय चुना गया। वहीं वर्ष 2027 के समन्वयक के रूप में योगेश गोयल और सनी मित्तल का चयन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ष 2026 के अध्यक्ष सीए त्रिलोकीनाथ बजाज ने की। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सीए अभिषेक अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, जेसी सीए आशीष अग्रवाल एवं जेसी सन्नी मित्तल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।
इस अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर राज अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, सीए अमर अग्रवाल, सुरेश चौहान, आनंद रायकवार, मोहित खटोर, सीए आशीष अग्रवाल, आशीष टमकोरिया, अंकित टमकोरिया एवं आनंद अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा जेसीआई लीजेंड के अध्यक्ष राम कुमार सोनी, जेसिरेट चेयरपर्सन जेसिरेट अंशु अग्रवाल सहित जेसीआई एवं जेसीआई लीजेंड के पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
