झांसी में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन,विनोद जायसवाल को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी
कोरबा।भारतीय कलचुरि जायसवाल समवर्गीय महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्तरप्रदेश के झांसी में किया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र रॉय सहित नवनियुक्त 84 पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुपमा जायसवाल एवं विधायक राकेश जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्तर पर गठित नई कार्यकारिणी में कोरबा जिले को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। कोरबा के रामगोपाल डिक्सेना को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा विनोद जायसवाल को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ से ओमप्रकाश डिक्सेना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं युवा प्रकोष्ठ में राहुल डिक्सेना एवं शशिकांत डिक्सेना तथा महिला प्रकोष्ठ में शकुंतला जायसवाल एवं ललिता डिक्सेना को जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय अधिवेशन में कोरबा जिले से राजेन्द्र जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल,बृजमोहन डिक्सेना,कीर्ति जायसवाल, महाबीर जायसवाल एवं देवलाल डिक्सेना भी उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में जिले के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
