कोरबा में डायरिया से फिर एक की हुई मौत, मचा हड़कंप

कोरबा ।  ग्राम पंचायत छिंदीया के गांव बाबू पारा में डायरिया का कहर देखने को मिला है। यहां डायरिया से एक ही परिवार के 5 लोग चपेट में आ गए जिनमें से एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा 4 लोगों का इलाज जारी है। डायरिया के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

छिंदीया के गांव में डायरिया और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इस मामले में सरपंच, मितानिन ने बताया कि दूषित पानी पीने से उल्टी दस्त होने से 5 से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं।