पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ कल होगी रिलीज
कोरबा। छत्तीसगढ़ी मूवी तहि मोर आशिकी के प्रोड्यूसर गुलशन बघेल, शुभम गुप्ता डायरेक्टर, अभिषेक सिंह और स्टार कास्ट ने बुधवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकारों से चर्चा की।
प्रोड्यूसर शुभम गुप्ता ने बताया कि कर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले धमाकेदार मोस्ट रोमांटिक परिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि मोर आशिकी के बाद 3 नयी फिल्मों पर जल्दी काम शुरू किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक ही पैटर्न की फिल्में बन रही है जिसे देखकर दर्शक बोर हो चुके हैं। उनकी इस फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी का पूरा मजा दर्शकों को मिलेगा।
डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया उन्होंने भोजपुरी और बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म होगी जो आज तक पर्दे पर देखने को नहीं मिली है। फिल्म की डिओपी की जिम्मेदारी मुंबई के कुणाल कदम ने संभाली उन्होंने बॉलीवुड की वेब सीरीज और बड़े-बड़े शो किए हैं।
फिल्म के ट्रेलर में कुणाल कदम की सिनेमैटोग्राफी बखूबी नजर आ रही है जो फिल्म को एक अलग लेवल देती है। इसके लीड रोल में लक्षित झांजी नजर आएंगे क्योंकि छत्तीसगढ़-भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार रजनीश झांजी के वे बेटे हैं। इससे पहले राजस्थानी और कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी नजर आए हैं।
पिता-पुत्र फिल्मी पर्दे पर भी इसी रिश्ते से एक्टिंग करते दिखेंगे।उनके अपोजिट एल्सा घोष हैं जो साउथ के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी अपनी दमदारी से अलग पहचान बन चुकी हैं। अपनी एक से एक छत्तीसगढ़ी हिट फिल्में उन्होंने दी है। सपोर्टिंग कलाकारों में भी कई जाने-माने चेहरे शामिल किए गए हैं। उपासना वैष्णो, मनीष वर्मा, विवेक चंद्र, पप्पू चंद्राकर, जीत शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार देखने को मिलेंगे।
फिल्म से जुड़े इन सभी लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक नया इतिहास रचने वाली फिल्म तहि मोर आशिक 6 सितंबर को पूरे प्रदेश में रिलीज की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
