उद्योग मंत्री ने पांच वार्डों को दी 50 लाख के कार्यों की सौगात

कोरबा । प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम के पांच वार्डों में कुल 50 लाख के विभिन विकास कार्यों की सौगात दी।

वार्ड 23, कपिलेश्वर मंदिर, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने भूमिपूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया। वॉर्ड 23 पंडित रविशंकर नगर के कृष्णा नगर में जैतखाम के चारों ओर बाउंड्रीवॉल एवम् गेट निर्माण कार्य 5 लाख रुपए व कपिलेश्वर धाम भागवत मंच के पास शेड निर्माण 10 लाख रुपए का भूमिपूजन किया।


इस अवसर पर पंडित रविशंकर नगर सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति की मांग पर विधायक निधि से निर्माण करने की घोषणा की। इसी तरह पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित भूमिपूजन में शामिल हुए।

सुभाष ब्लॉक हनुमान मंदिर के पास पेवर ब्लॉक निर्माण बाईपास रोड पर पूर्वांचल विकास समिति के समीप बाउंड्रीवॉल से प्रेस क्लब तक बाउंड्रीवाल निर्माण, मुड़ापार रवि स्वीट्स के पीछे सार्वजनिक मंच का निर्माण, वार्ड 27 गायत्री नगर में नाली निर्माण, वार्ड 30 मानिकपुर में मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।