कोरबा । सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई बाईक चोरी के एक मामले में एक संदेही बाईक चोर को टीम ने पकडक़र पूछताछ के लिए लाया। मंगलवार करीब दोपहर करीब 3:30 बजे इस संदेही ने थाना के भीतर रखे फिनायल को पी लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि संजय नगर निवासी रोहित राजपूत 20 वर्ष को बाईक चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया और उससे एक बाईक भी रिकवर की गई है। उससे पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाना लाया गया था जहां वह शौच के लिए जाने के बहाने से जाकर फिनायल का सेवन कर लिया।
इसकी जानकारी होते ही उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है। संदेही बाईक चोर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
