हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया कटघोरा न्यायालय का अवलोकन, खामियां दूर करने निर्देश

कोरबा । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा अपने न्यायालय में सभी सूचीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई उपरांत निरीक्षण हेतु जिला अंबिकापुर रवाना हुए। इस बीच उन्होंने सिविल न्यायालय कटघोरा का निरीक्षण किया गया।

सिविल न्यायालय कटघोरा के अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत कर मुलाकात की। मुख्य न्यायाधीश ने उपस्थित न्यायिक अधिकारी से न्यायालय के प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली।

न्यायालय परिसर व भवन का निरीक्षण के दौरान गार्डन को अस्त-व्यस्त देखकर सुसज्जित करने के निर्देश दिये। पीने के पानी के स्थान को भी साफ-सुथरा रखने निर्देशित किया।

विदित हो कि मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का निरंतर निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एल.एन. सुबहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आर.एस. नेगी भी उपस्थित रहे।