सप्तदेव मंदिर में जन्माष्टमी पर होंगे विविध आयोजन


कोरबा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वृहद तैयारियॉं मंदिर में प्रारंभ हो गई हैं।


मंदिर में प्रतिवर्ष लगाई जाने वाली झांकियों को मूर्तिकारों द्वारा सजाया जा रहा है जिन्हें पण्डालों में सजाकर रखा जायेगा। इनका दर्शन भक्तगण इस दिन सांय 4 बजे से लेकर रात्रि 1 बजे तक कर सकेगें साथ ही भगवान के जीवन चरित्र को जान सकेंगे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व 25 अगस्त को मंदिर में दोपहर 3 बजे सायं 5 बजे तक लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अपना पंजीयन मंदिर में करवा सकते हैं।

जन्माष्टमी के दिन ही मंदिर में बच्चों की श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक होगी तथा प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जायेगा। रात्रि 8 से 11 बजे तक श्री श्याम भजन की प्रस्तुति एवं प्रज्ञा दीदी पोढ़ी के द्वारा दी जाएगी। रात्रि 11 बजे से भव्य आतिशबाजी के मध्य 12 बजे भगवान का जन्म कराया जायेगा।

श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त भक्तजनों से प्रतियोगिता एवं भजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उत्सव का आनंद लेने का आग्रह किया है।