कोरबा। पताढ़ी स्थित लैंको पावर प्लांट को अदानी ग्रुप ने खरीद लिया है। खबर है कि करीब 4 हजार करोड़ में डील फाइनल हुई। बुधवार को शाम हैदराबाद में दोनों प्रबंधन के प्रमुखों की बैठक में प्लांट को अदानी समूह को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हुई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इस प्लांट को अडानी समूह के अधिकारी ऑपरेट करेंगें। खबरों के अनुसार 5 महीने पहले यह डील 3900 करोड़ में हुई थी। प्लांट और मशीनरी चीनी कंपनी ने दिया था।
सूत्रों ने बताया कि लेंको प्रबंधन ने एक्सिस समेत कई बैंकों से प्लांट स्थापित करने बड़ा कर्ज लिया था। जिसके रि-पे के लिए बैंक चक्कर काट रहे थे। एनपीए होने से पहले एक्सिस बैंक ने सितंबर 2019 में एनसीएलटी में वाद दायर किया था। इसमें लैंको प्रबंधन ने कर्ज चुकाने से हाथ खड़े कर दिए थे। इस पर एनसीएलटी ने लैंको को दिवालिया घोषित कर दिया था। इस तरह से अडानी ने एनसीएलटी के जरिए बोली लगा पावर प्लांट का अधिग्रहण कर लिया है।
इसे खरीदने रिलायंस पावर ने भी प्रयास किया था।कल ही डील के तुरंत बाद लैंको मैनेजमेंट ने कोरबा कॉल कर 21 अगस्त की डेट पर अपने सभी एकाउंट क्लोज करने कह दिया है। तकनीकी स्टाफ को छोड़ मेनेजमेंट स्तर के सभी काम अडाणी समूह कल से करने लगेगा। और अगले दो माह में पूरा टेकओवर हो जाएगा। इसके साथ ही अडाणी,एनटीपीसी के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरा बड़ा बिजली उत्पादक समूह हो गया है।इसके साथ ही अडानी की छत्तीसगढ़ में यह तीसरी बिजनेस प्रापर्टी होगी ।
इससे पहले अदाणी ने तिल्दा को पास स्थित जीएमआर पावर प्लांट को टेकओवर किया था। इससे पहले अडाणी प्रबंधन कोरबा स्थित एक निजी प्लांट को ले चुका है।इसके अलावा अकलतरा स्थित केएसके महानदी पॉवर को लिए 27000 हजार करोड़ की बोली लगा चुका है। जो सर्वाधिक है। यह प्लांट 1800 मेवा और एम ओ यू 3600 मेवा का हुआ है। इस प्लांट के लिए एनटीपीसी ने भी बोली लगाई है। अडानी, चांपा जांजगीर में ही डीबी पॉवर प्लांट को भी लेने की तैयारी में है। इससे एक डील टूट चुकी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
