कोरबा। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल जतन योजना के तहत जर्जर स्कूल भवनों को तोड़ कर नए स्कूल भवन निर्माण कराया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार का कोई परेशानी का सामना करना न पड़े। लेकिन ठेकेदार द्वारा अपने आर्थिक लाभ के लिए विद्यार्थियों के जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए गुणवत्ताहीन स्कूल भवन निर्माण कराया जा रहा है,जिससे ग्रामवासी आक्रोशित हैं।
ग्रामीणों ने प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात की और गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की।
कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डिंडोलभांठा के ग्राम छिरहुट में गुणवत्ताहीन प्रा.शा. भवन निर्माण को लेकर ग्रामवासी आक्रोशित हैं और इसके लिए उन्होंने वाणिज्य उद्योग एवं श्रम कल्याण मंत्री लखन लाल देवांगन को लिखित शिकायत पत्र दे कर गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य को बंद करा कर सही मापदंड से निर्माण कराने आग्रह किया है।
ग्रामवासियों ने अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है की ग्राम छिरहूंट ग्राम पंचायत डिंडोलभांठा वि.ख. कटघोरा जिला-कोरबा के प्रा.शा. भवन बहुत पुराना होकर जर्जर हो चुका है जिसके स्थान पर प्रा.शा. भवन की नवनिर्माण ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। जो बहुत ही गुणवत्ताहीन निर्माण किया जा रहा है। उक्त भवन के निरिक्षण कराकर सही माप दंड से निर्माण कराने की आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
