शासकीय निवास में राखी बांधने बहनों का लगा रहा तांता

उद्योग मंत्री को 10 हजार से अधिक बहनों ने बांधी राखी

कोरबा । प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को 10  हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया।


रक्षाबंधन पर्व पर पर मंत्री श्री देवांगन के पंचवटी के समीप शासकीय आवास डी-1 में आयोजित- बहनी मन संग राखी के तिहार में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक 10 हजार से अधिक महिलाओं ने अपने भाई को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया।


इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी से राखी बंधवाई और उनके आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। श्री देवांगन ने कहा कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वॉर्ड 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, बालको मंडल अध्यक्ष शिवबालक, दर्री मंडल के अध्यक्ष ईश्वर साहू, लक्ष्मण श्रीवास, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर समेत अधिक संख्या में भाजपा के महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

अपने भाई लखन को राखी बांधने के लिए हर वर्ग समाज की बहनों में उत्सुकता रही। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वॉर्ड से महिलाएं राखी उत्सव में शामिल हुर्इं।