रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में 70 नए विकासखंडों के गठन को मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें कोरबा जिले के बरपाली, पसान और हरदीबाजार को नए विकासखंड के रूप में शामिल किया गया है। इससे इन क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं विकास योजनाओं के संचालन को स्थानीय स्तर पर गति मिलने की उम्मीद है।
प्रस्तावित नए विकासखंडों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के दूरस्थ एवं बड़े क्षेत्रों को शामिल किया गया है। कोरबा जिले के लिए बरपाली, पसान और हरदीबाजार का नाम शामिल होना जिले के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इन जिलों में प्रस्तावित नए विकासखंड
बस्तर: भानपुरी, करपावंड
कोंडागांव: धनोरा, मर्दापाल
नारायणपुर: छोटे डोंगर, कोहकामेटा
कांकेर: पखांजूर, आमाबेड़ा
दंतेवाड़ा: बड़े बचेली, बारसुर
सुकमा: दोरनापाल, जगरगुंडा, तोंगपाल, गंगालुर, कुटरू
बिलासपुर: रतनपुर, सीपत, सकरी, बेलगहना
मुंगेली: जरहागांव, डिंडौरी
जांजगीर-चांपा: हसौद, जांजगीर
कोरबा: बरपाली, पसान, हरदीबाजार
रायगढ़: कोतरा, उलखर-कोसीर, सरिया, कापू
बलरामपुर: रामानुजगंज-चांदो, रामानुजगंज, रघुनाथनगर
सूरजपुर: लटोरी, सलका
कोरिया: कोटाडोल
सरगुजा: दरिमा, धौरपुर
जशपुर: सन्ना, कोतबा-बागबहार
नए विकासखंडों के गठन से संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक पहुंच बढ़ने और स्थानीय स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में बदलाव की उम्मीद है। हालांकि, नए विकासखंडों के संचालन की विस्तृत प्रशासनिक प्रक्रिया और अधिसूचना के बाद ही इसकी पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
