आंगनबाड़ी केंद्रों मे तिरंगा पोषण चौपाल लगाया गया

कोरबा । वार्ड क्रमांक-56 के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो मे पोषण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को पोषण से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गई। तिरंगा सलाद और तिरंगा अनाज के बारे में विशेष रूप से बताया गया। मौसमी बीमारियों एवं स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम सेक्टर सुपरवाइजर सुषमा साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा कश्यप, यशोदा मरकाम, संतोषी कंवर, उषा चौहान, प्रमिला यादव, बसंती कंवर, बद्रिका कर्ष, मितानीन संजू लाठिया, आंगनबाड़ी के हितग्राही महिलाएं व बच्चे और महिला समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।