कोरबा : चौकी रजगामार थाना बालको के अपराध क्रमांक 338/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल तथा चौकी रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा अपने साथियों के जरिए खिला रहे थे। जिसमे पूर्व में पुलिस टीम द्वारा अम्बिकापुर गांधी चौक वसुंधरा सिटी के पास जाकर पुलिस टीम के उक्त स्थान पर दबिश देकर 4 लोगो को ऑनलाइन पेनल चलाते हुए पकड़ा गया था।
पुलिस की टीम के द्वारा फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल को पूर्व में पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और साथ ही साथ उन लोगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपियों जो उनसे एवज़ में कमीशन लिया करते थे उन्हें भी पुलिस ने पड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इसी कड़ी में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी अभिषेक जायसवाल को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बनाकर दबिश दिया गया फरार आरोपी अभिषेक जायसवाल का होना पाया गया जिसको विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक JET Book तथा ALL book पैनल में अर्पित अग्रवाल एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया करता था। इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया। आरोपी के विरूद्ध चौकी रजगामार थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
- अभिषेक जायसवाल पिता शिव कुमार जायसवाल उम्र 22 वर्ष साकिन प्रेमनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















