कोरबा। सावन के तीसरे सोमवार को मौसम खुशनुमा रहा तो शिवालयों माहौल भी खास रहा। बड़ी संख्या में शिव भक्तों की उपस्थिति यहां रही। कुछ इलाकों से कांवर यात्रा रात्रि को निकाली गई। कांवरियों ने आज सुबह मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
लंबे समय के बाद इस वर्ष सावन के महीने में विशेष संयोग बने। कुल 5 सोमवार इस महीने में उपस्थित हैं। सावन की शुरूआत ही सोमवार से हुई। समापन भी इसी दिन से होगा। इस बीच आज तीसरे सोमवार को शिव भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला। कोरबा नगर के साथ-साथ उपनगरों और अंचल के शिवालयों में सुबह से पूजा अर्चना करने के लिए शिव भक्तों की मौजूदगी दर्ज हुई। भगवान के जयघोष और शंखनाद से मंदिरों के पट खुले। इसके बाद शुरु हुआ पूजा अर्चना का सिलसिला। बच्चों से लेकर उम्रदराज भक्तों ने शिवालयों में पवित्र सावन महीने में महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास किया।
कांवर यात्री पहुंचे दरबार में
परंपरा के अंतर्गत कोरबा के सर्वमंगला घाट से कांवर यात्रियों ने पदयात्रा की और कनकेश्वर महादेव में अभिषेक किया। उधर कोरकोमा में प्राकृतिक झरने से जल लेकर भक्तों ने शंकरखोला महादेव में पूजा की। पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर और कटघोरा के हनुमानगढ़ी शिव मंदिर के लिए भी भक्तों ने कांवर यात्रा की। इन सभी स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से कांवर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677