कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गुम बच्चों की दस्तयाबी के लिये ऑपरेशन मुस्कान के तहत तत्काल कार्यवाही करें। निर्देशों के पालन में 31 जुलाई को थाना बांगो के द्वारा 2 गुम बालिका को दस्तयाब किया गया।
नाबालिगों के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है, अत: प्रत्येक मामले को नाबालिक का अपहरण होने के दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण की धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2024 में अभी तक कुल 394 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है जिसमे 88 पुरुष, 202 महिला, 23 बालक एवं 81 बालिकाएं हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















