कोरबा । जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते दिन जहां खड़ी ट्रक से यात्री बस टकरा गई जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे वहीं शुक्रवार की तडक़े सुबह एक मिनी ट्रक और पिकअप वाहन में सीधी भिड़ंत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बांगो थाना के मोरगा चौकी अंतर्गत ग्राम परला (मिश्रा ढाबा के पास) हाइवे रोड पर आज तडक़े सुबह मिनी ट्रक 407 वाहन (सीजी-10एएफ-2459) और पिकअप वाहन (सीजी-04एलएक्स-9780) में भिड़ंत हो गई।
जिससे पिकअप वाहन कुछ दूर जाकर पलट गया। हादसे में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं पिकअप वाहन का चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी।
घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को वाहन से बाहर निकाला और हाइवे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















