कोरबा । पिछले कई वर्षों से एसईसीएल की दीपका प्रगति नगर कॉलोनी में जल भराव की स्थिति से यहां के रहवासी परेशान है। बारिश से दीपका के अधिकांश कॉलोनी क्षेत्र में जल भराव के कारण लोग अपने बचाव में कई उपाय कर रहे हैं। कालोनी परिसर में एक से दो फीट पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया जिससे घरों में रखे सामान खराब हो गए। यहां प्रत्येक बारिश में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है जिसे लेकर यहां के निवासी काफी परेशान है।
लगातार प्रबंधन के पास अपनी समस्याओं को रखने के बावजूद पानी निकासी की सही व्यवस्था प्रबंधन द्वारा नहीं की जा रही है जिसे लेकर परेशान कॉलोनी की महिलाएं सडक़ पर कुर्सी लगाकर बैठ गई।
दीपका प्रबन्धन के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने मांग की है कि प्रगति नगर से पानी निकासी की मुकम्मल व्यवस्था कराने एवं प्रगति नगर तालाब की विधिवत सफाई कर बेलटिकरी बसाहट दीपका कालोनी एवं अन्य स्थानों से जमा होने वाले पानी की उचित निकासी का कार्य किया जाए।
उनके घरों में जो सामान रखे थे उसकी नुकसानी दिलाने के लिए मांग रखी गई। उनका कहना है कि अगर इस समस्या को जल्द ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में वे जीएम ऑफिस का घेराव करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















