कोरबा। सडक़ पर आने जाने के दौरान हर हाल में सभी को ट्रैफिक रूल्स का पालन करना जरूरी है। इससे आपकी सुरक्षा होगी और दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे । श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत यह जानकारी दी। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम जिले में चल रहा है और इसके तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर और उनकी टीम ने यहां पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। यातायात प्रभारी गोवर्धन मांझी के निर्देशन में यह अभियान शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में काम होना है।
हरिकिशन पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में संचालक हरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, अमित सिंह, प्राचार्य रविंद्र सिंह, श्रीमती हरपाल कौर, प्रिया सिंह, अर्पित कौर, सत्यवीर सिंह और 250 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। यहां पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेड कांस्टेबल जायसवाल, तुलेश्वर साहू, दिलेश्वर चंद्र जांगड़े और अन्य कर्मचारियों ने अपनी भूमिका निभाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
