झाड़फूंक के नाम पर बहू को डरा- धमका करने शारीरिक शोषण करने वाले ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की शिकायत बहू ने पुलिस के समक्ष की थी।
घटना उरगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस थाना अपनी मां के साथ पहुंची बहू ने शिकायत करते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उस पर ससुर की बुरी नजर थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए।
उसका पारिवारिक जीवन अच्छा चल रहा था। उसने बताया कि उसका आरोपी ससुर बैगा है और झाड़-फूंक का काम करता था। तबियत खराब होने पर अपनी बहू का भी झाड़-फूंक से इलाज करना शुरू किया।
इस बीच झाड़-फूंक की आड़ में डरा धमका कर दुष्कर्म किया। उसके हौसले इतने बढ़ गए कि वह लगातार परेशान करने लगा और डरा धमकाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। उसने बताया कि घटना की सूचना पति को भी दी, लेकिन पति भी अपने पिता के खिलाफ कुछ नहीं बोल पाया। इस पर अपने मायके आ गई। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपित ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677