कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ आदर्श नगर निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र अमन सिंह की शुक्रवार देर रात करंट की चपेट में आने से दु:खद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमन सिंह 21 वर्ष बिलासपुर जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज से कुछ दूर अशोक नगर इलाके में किराए के मकान में अपने दोस्तों के साथ निवासरत था।
शुक्रवार की रात उसी किराए के मकान की छत में मित्रों के साथ बैठा हुआ था जहां छत के ऊपर से गुजरी हुई बिजली की तार में अचानक उसका हाथ लग गया वह करंट की चपेट में आ गया। जैसे-तैसे उसे साथियों ने बिजली के तार से छुड़ाया और अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677