कोरबा। आदिवासी शक्तिपीठ, कोरबा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 1 नवंबर को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूर्व सरपंच सेवकराम मरावी को शक्तिपीठ का अध्यक्ष और धर्मेंद्र ध्रुव को महासचिव चुना गया। इस अवसर पर वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए गठित नई कार्यकारिणी के 33 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह में समाज के वरिष्ठजनों और पुजारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लगभग 400 से 500 लोग शामिल हुए। वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष और महासचिव के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन प्रमुख, सांस्कृतिक प्रमुख, सचिव और सह सचिव सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा भी जताई गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
