जगदलपुर। बस्तर के आदिवासी व वनवासियों का जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ सेवी-अर्जी स्थलों पर अटूट आस्था रखते हैं। देव-माता गुड़ी स्थल के आसपास वृक्षों को वे देवता समतुल्य मान्यता है, इसलिए गुड़ी स्थल पर स्थित पेड़ पौधों को संरक्षित रखा जाता है। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बस्तर क्षेत्र के सभी देवगुड़ी, मातागुड़ी, प्राचीन मृतक स्मारक स्थलों के आसपास 5 लाख 62 हजार 500 पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।
कमिश्नर श्याम धावड़े ने बताया कि संभाग के सातों जिलों में कुल 7055 देवगुड़ी-मातागुड़ी में से 3455 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में 2607.200 हेक्टेयर रकबा में पौधारोपण किया जाएगा। जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इन देव स्थलों पर फलदार, फुलदार, छायादार पौधे यथा नीम, आम, जामून, करजी, अमलताश व ग्रामवासियों के सुझाव अनुसार पौधों का रोपण विशेष अभियान चलाकर किया जाएगा। वृक्षारोपण के दिन ग्राम प्रमुख, बैगा, सिरहा, पेरमा, मांझी, चालकी, गुनिया, गायता, पुजारी, पटेल, बजनिया, अटपहरिया तथा मान. जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। वृक्षारोपण कार्य वन विभाग के सहयोग से वन महोत्सव कार्यक्रम को 15 जुलाई 2024 तक पौधारोपण पूर्ण करवा लिया जाएगा।
जिलावार लक्ष्य तय
बस्तर जिले में 1643 देवगुडी-मातागुड़ी, जारी 999 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में 628.81 हेक्टेयर रकबा में पौधारोपण के लिए लक्ष्य एक लाख 60 हजार, कोंडागांव जिले में 1410 देवगुड़ी – मातागुड़ी, जारी 1121 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में 551.81 हेक्टेयर रकबा में एक लाख 40 हजार, कांकेर जिले में 1179 देवगुड़ी – मातागुड़ी, जारी 303 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में 329.0 हेक्टेयर रकबा में 85 हजार, नारायणपुर जिले में 860 देवगुड़ी – मातागुड़ी, जारी 110 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में 225.21 हेक्टेयर रकबा में 51 हजार 500, दंतेवाड़ा जिले में 570 देवगुड़ी – मातागुड़ी, जारी 244 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में 231.77 हेक्टेयर रकबा में 51 हजार, बीजापुर जिले में 856 देवगुड़ी – मातागुड़ी, जारी 490 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में 385.42 हेक्टेयर रकबा में 10 हजार और सुकमा जिले में 537 देवगुड़ी – मातागुड़ी, जारी 188 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में 255.16 हेक्टेयर रकबा में लक्ष्य 65 हजार है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677