सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बदमाशों का खौफ, चाकू की नोंक पर राहगीर को कराया डांस, वीडियो हुआ वायरल…

बिलासपुर ब्रेकिंग। शहर में  बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं  हैं। दिनदहाड़े   राह चलते व्यक्ति को चाकू दिखाकर धमकी दी गयी।  बटन चाकू की नोक पर राहगीर को रास्ते पर डरा धमका कर डांस करने के लिए कहा गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।  इसका वीडियो भी आया सामने आया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा अब तक इस सम्बन्ध में कोई कार्रवाई नही की गयी है लेकिन शहर के भीतर चाकू और तलवार की नोंक पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाया जा रहा है।   पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।