प्री-मानसून ने दी दस्तक : तेज अंधड़ और तूफ़ान से मोटर सायकिल में गिरा विशालकाय पेड़, बाल बाल बचा वाहन सवार

रायगढ़ : प्रदेश में प्री मानसून  ने दस्तक दे दी है।  अलग अलग हिस्सों में रोजाना मौसम अपना मिजा बदल रहा है।  लैलूंगा शहर में तेज अंधड़ और तूफ़ान के आने से भारी नुकसान हुआ है। पत्थलगांव जाने वाले मुख्य मार्ग में विशालकाय पेड़ के गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा।  मोटरसायकल पर भी पेड़ गिरने की खबर आयी है।


आंधी तूफ़ान ने जमकर उत्पात मचाते हुए घरों में लगे सोलर प्लेटों को भी नुकसान पहुंचाया है।  कई दूकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  बारिश ने दस्तक देते हुए एक तरफ गर्मी से रहत दी है वही दूसरी तरफ लोगों को काफी नुक्सान भी झेलना पड़ा।