कोरबा। ट्री वार्ड के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्वमंगला नगर में वृहद पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ट्री वार्ड संस्था ने देश भर में 800 करोड़ पौधों के रोपण का संकल्प लिया है। लक्ष्य के अनुरूप संस्था द्वारा सर्वमंगला नगर दुरपा वार्ड 54 में पौधारोपण किया गया। विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। सभी ने पौधों के रोपण के साथ संरक्षण का संकल्प लिया।
ट्री वार्ड के संस्थापक पर्यावरणविद आनंद गोयल ने कहा कि वन ट्री फॉर एवरी ह्यूमन के साथ हम एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं।
इसके गंभीर परिणाम भी सामने आने लगे हैं। पृथ्वी पर जीवन के लिए प्रकृति को सहेजकर रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ट्री वार्ड संस्था ने पौधारोपण का संकल्प लिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677