भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर समाज ने दिखाई आस्था, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

शोभायात्रा, पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई जयंती,कल्चुरी भवन में मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया समाज को संबोधित

कोरबा।सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज ने कार्तिक शुल्क पक्ष सप्तमी को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक भवन मिशन रोड में आयोजित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई प्रतियोगिताएं रखी गई जिसमें समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्हें यहां पर पुरस्कृत किया गया।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन इस समारोह में मुख्य अतिथि थे। समाज के द्वारा रामजानकी मंदिर पुराने बस स्टैण्ड से शोभायात्रा निकाली गई जो कलचुरी भवन मिशन रोड पहुंचकर पूर्ण हुई। रास्ते में कई जगह उसका स्वागत हुआ। शाम 5 बजे भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन करने के साथ आरती की गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है। हम अपने आराध्य को उनके अवतरण दिवस पर याद करते है और उनसे सबके मंगल की कामना भी करते है। भगवान सहस्त्रबाहु ने हजारों वर्ष पहले इस धरा पर अपनी उपस्थिति दर्ज की और मानव समाज के लिए विशेष योगदान दिया।

विभिन्न कथानक व प्रसंगों के माध्यम से हम उनकी महत्ता को जानते रहे है। जयंती समारोह को महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।

कोरबा में जायसवाल समाज ने इस आयोजन को करने के साथ बहुत सारे लोगों को भगवान सहस्त्रबाहु के बारे में जानने का मौका दिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना ने अध्यक्षीय व स्वागत उद्बोधन दिया, युवा सभा के कार्य.अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने समाज के प्रगति प्रतिवेदन से अवगत कराया,समाज के वरिष्ठ मनोज परासर, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, विनोद जायसवाल कटघोरा, बृजमोहन डिक्सेना पाली, उमाकांत जायसवाल जमनीपाली, मुकेश जायसवाल दीपका, किशन साव उरगा, मनमोहन कौशिक, शिव जायसवाल, संजय जायसवाल, मनीष जायसवाल, अनिल जायसवाल, पिन्टू जायसवाल, रोशन जायसवाल, नीरज जायसवाल, जीवन जायसवाल, श्रीमती भानुमति जायसवाल पार्षद, महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी जायसवाल, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल,देवलाल डिक्सेना पाली, कीर्ति कुमार जायसवाल पाली, महावीर प्रसाद डिक्सेना पाली, रमेश कुमार डिक्सेना पाली, बालाराम जायसवाल पाली, लालाराम डिक्सेना पाली, घनश्याम डिक्सेना,रामनाथ डिक्सेना पाली,कौशिक डिक्सेना,महेश डिक्सेना,नेताराम डिक्सेना,रामरतन डिक्सेना,दिलीप डिक्सेना,सीमा जायसवाल,प्रीति डिक्सेना,अंजु जायसवाल,चंदा जायसवाल भिलाईबाजार,खोल कुमारी,उषा जायसवाल,सुमन जायसवाल,वंदना जायसवाल,लीना जायसवाल, मानसी जायसवाल,चंदा जायसवाल, विजय जायसवाल, राजीव जायसवाल आरएसएस नगर, भिलाईबाजार,दीपका, सहित अन्य शामिल हुए।

कार्यक्रम का सफल बनाने युवा सभा के अध्यक्ष संजय जायसवाल,पिंटू जायसवाल, रोशन जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजेश जायसवाल, अमर जायसवाल का सराहनीय प्रयास रहा।