बाल दिवस पर बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं खेल गतिविधियों का आयोजन

शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोई में संजीवनी टीम ने मनाया बाल दिवस

कोरबा।बाल दिवस के विशेष अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन, एसबीआई एसजी ग्लोबल एवं शिखर युवा मंच द्वारा संचालित संजीवनी टीम के तत्वावधान में ग्राम कोई स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए केक कटिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मनोरंजक गतिविधियों के साथ बच्चों को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से उपयोगी जानकारी भी प्रदान की गई।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को आनंदपूर्ण वातावरण में सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

बाल दिवस के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।