कोरबा।दीपावली पर्व के बाद आपसी मेल-मिलाप, सौहार्द और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान की परंपरा के तहत भाजपा द्वारा टीपी नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव के सौजन्य से आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक शामिल हुए।
समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उपस्थित लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उमंग लेकर आए।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत, परंपराओं और आस्था से गहराई से जुड़ा पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा दीपावली पर्व हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
समारोह में महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं विद्या भारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ने भी उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, मीना शर्मा, पद्मिनी प्रीतम देवांगन, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अजय पांडेय, अजय दुबे, राजेंद्र राजपूत, राधेश्याम जायसवाल, अशोक कंवर, भोजराम देवांगन, हितानंद अग्रवाल, मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया, सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, नवीन अरोरा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, शैलेंद्र यादव, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, डॉ. विजय राठौर, कुलसिंह कंवर एवं प्रीति स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
