कोरबा-पाली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में नगर पंचायत पाली ने बिलासपुर संभाग में प्रथम स्थान हासिल किया है। योजना के माध्यम से नगरीय क्षेत्र के गरीब तबके एवं छोटे व्यापारियों (स्ट्रीट वेंडरों) को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए किए गए कार्यों के आधार पर नगर पंचायत को सम्मानित किया गया।
बिलासपुर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूर्णेंदु तिवारी को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को बैंक के माध्यम से तीन किस्तों में ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों एवं स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके व्यवसाय को मजबूत करना और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है।
इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने समस्त पार्षदों, कर्मचारियों एवं बैंक अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
