कोरबा।डॉ.शुभम अग्रवाल ने एमडी पैथोलॉजी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी मेडिकल शिक्षा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग से पूरी की। इसके बाद श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भिलाई से एमडी पैथोलॉजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
दवा कारोबारी जयनारायण अग्रवाल और सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता अग्रवाल के पुत्र डॉ. शुभम का लक्ष्य अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर पैथोलॉजी एवं आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा संगठनों, ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन, अग्रवाल सभा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
