गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने सीएम को न्योता, सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

कोरबा। सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के नेतृत्व में रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज की ओर से मुख्यमंत्री को दिसंबर में आयोजित होने वाले गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

समारोह के दौरान सतनाम प्रांगण में उद्योग मंत्री और विधायक निधि से 64 लाख रुपये की लागत से निर्मित विशाल डोम का लोकार्पण भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री से औपचारिक भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गुरु घासीदास जयंती समारोह के आयोजन की जानकारी साझा की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।

समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात को आगामी समारोह की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में सतनामी समाज के अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे,सरजू अजय,जिला अध्यक्ष राजेश लहरे,सचिव आर.डी. भारद्वाज,पूर्व पार्षद सुशील गर्ग,उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी पाटले,डॉ.के.लहरे और श्रीमती सुकृता कुर्रे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।