कोरबा। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन का जिला स्थानीय अधिवेशन 1 नवंबर को एसईसीएल कोरबा के जूनियर रिक्रिएशन क्लब में आयोजित होगा। अधिवेशन में संगठन की मजबूती, अब तक की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। आयोजन को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
संगठन के स्थानीय प्रमुख रंजय सिंह ने बताया कि अधिवेशन में कोयला खदानों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में जहां संगठन के सामने नकारात्मक परिस्थितियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सदस्यता सत्यापन में प्रदर्शन पर चर्चा
रंजय सिंह ने बताया कि हाल ही में एसईसीएल के कोरबा जिले के चार क्षेत्रों में हुए सदस्यता सत्यापन में भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और अव्वल रहने का रिकॉर्ड बनाया। अन्य क्षेत्रों में भी पिछले वर्ष की तुलना में प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उनके अनुसार, इन परिणामों से संगठन के सदस्यों में उत्साह बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि अधिवेशन में सदस्यता सत्यापन के परिणामों की समीक्षा के साथ संगठन को और मजबूत बनाने, सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















