पुराना बस स्टैंड में 33वें साल सजेगा मां काली का दरबार, 8 नवंबर को पूजा और भंडारा

कोरबा।कोरबा के पुराना बस स्टैंड में इस वर्ष भी दीपावली की अमावस्या पर मां काली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। कोरबा यंग मेन एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम लगातार 33वें वर्ष हो रहा है। समिति के अनुसार, इस वर्ष 8 नवंबर को मां काली की पूजा-अर्चना, दर्शन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

एसोसिएशन के राजेश चक्रवर्ती ने बताया कि अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से प्रारंभ होकर 9 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।

इस अवसर पर मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।

33 वर्षों से जारी है परंपरा
कोरबा यंग मेन एसोसिएशन पुराना बस स्टैंड में कई वर्षों से मां काली पूजा का आयोजन करता आ रहा है। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं और सहयोगियों की भागीदारी रहती है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

समिति के आयोजन में नवीन अरोरा, प्रेम मदान, पारस जैन, नरेश जगवानी सहित अन्य सहयोगियों ने पूर्व की तरह सहयोग देने की सहमति जताई है।