कोरबा। आर्यन पब्लिक स्कूल, हरदीबाजार के छात्र आर्यन दुबे का चयन कोरबा क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14 टीम में हुआ है। वे धमतरी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरबा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
आर्यन सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे और राष्ट्रसेविका समिति की प्रांत सह सेवा प्रमुख मंजू दुबे के पुत्र हैं। उनके पिता अजय दुबे भी विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
आर्यन के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन कोरबा के बीबी साहू, अखिलेश मणि तिवारी, जीत सिंह, अनिल प्रजापति, विजय दुबे, मनोज दुबे और शैलेश उपाध्याय ने उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















