मासूम भव्या को न्याय दिलाने कटघोरा में कैंडल मार्च

कोरबा।रजगामार में सात वर्षीय भव्या जोशी की हत्या के विरोध में कटघोरा में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले के आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग की।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन धारण कर बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई।

इस दौरान कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने कहा कि मासूम भव्या जोशी के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने बच्ची को न्याय दिलाने की मांग करते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

कैंडल मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख इश्तियाक, सौरभ धृतलहरे, आकाश शर्मा, जय कंवर, जीतू महंत सहित बड़ी संख्या में युवा और नगरवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने भव्या को श्रद्धांजलि देते हुए उसके लिए न्याय की मांग की।