कोरबा। क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोरबी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गोवा अंग्रेजी शराब का एक कार्टून बरामद किया गया है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फूलसर निवासी अभिषेक नेत्री और कोरबी निवासी गणपत कुमार बाइक से शराब का परिवहन कर रहे थे। मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ दिनों से अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी की जा रही है और आसपास के इलाकों में इसकी खपत हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से गोवा शराब का एक कार्टून मिला। पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चौकी प्रभारी एसके जोगी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















