अपना घर, सेवा भारती और प्रशांति वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर दिया मानवता का संदेश
कोरबा। पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर सृष्टि महिला सामाजिक सेवा संस्था ने सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के बीच भोजन, राशन सामग्री, वस्त्र और खिलौनों का वितरण किया। संस्था की सदस्यों ने अपना घर, सेवा भारती और प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को भोजन कराया। साथ ही एक माह के लिए राशन सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं।
संस्था की इस पहल का उद्देश्य पितरों की स्मृति को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाज में मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करना रहा। सदस्यों ने वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी जरूरतों का ध्यान रखते हुए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। वस्त्र और खिलौने वितरित कर जरूरतमंदों के प्रति अपनत्व और सहयोग का भाव भी व्यक्त किया।
इस सेवा कार्य में संस्था की अध्यक्ष गौरी चक्रवर्ती, सचिव अंजलि गौराहा, उपाध्यक्ष स्वप्ना सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रीति शर्मा, मीडिया प्रभारी कल्पना शुक्ला सहित ममता साहू, शशि राठौर, बी. स्निग्धा, अंजलि रात्रे, सरोज साहू, उज्ज्वला राठौर, माला रानी, काजल साहू, हीना, प्रिया पटेल, सीमा रात्रे, बबीता झा, विभारानी सिंह, किरण पाटिल, हीना प्रमोद, अंजू जांगड़े, नवनीता अधिकारी, चंचल शर्मा और शशि साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















