कोरबा। कोरबा के युवा तबला वादक फणीन्द्र दुबे को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में वेलफेयर वल्र्डवाइड फाउंडेशन द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय शास्त्रीय संगीत और तबला वादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कम उम्र में ही फणीन्द्र दुबे ने कठिन साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के जरिए तबला वादन में अपनी अलग पहचान बनाई है। लय और ताल पर मजबूत पकड़ के साथ उनकी कला-साधना ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंचों तक पहुंचाया है।
फणीन्द्र दुबे अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं और मंचों पर 8 बार प्रथम तथा 3 बार द्वितीय स्थान हासिल कर चुके हैं। उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन ने कोरबा की कला प्रतिभा को भी बड़े मंच पर पहचान दिलाई है।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड मिलने पर संगीत और कला जगत से जुड़े लोगों ने फणीन्द्र दुबे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















