गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी चौक, बुधवारी स्थित गांधी प्रतिमा, कोसाबाड़ी स्थित शास्त्री प्रतिमा तथा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों को स्मरण किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी का दृढ़ संकल्प और उनके विचार देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रभाव छोड़ने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और जनसेवा से जुड़े गांधी के विचार आज भी समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सभी धर्मों के प्रति सम्मान और उनके अच्छे विचारों को समझने की भावना को महत्व दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, त्याग और राष्ट्रसेवा को भी याद किया।

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने महात्मा गांधी को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने भी गांधी और शास्त्री के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, सपना चौहान, नारायण कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, संतोष राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, एडी जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, पुष्पा पात्रे, संगीता श्रीवास, द्रोपदी तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।