अखबार वितरक संघ के भवन विस्तार के लिए 10 लाख की स्वीकृति

मंत्री लखनलाल देवांगन का संघ ने जताया आभार, पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

कोरबा। अखबार वितरकों के संगठन के भवन विस्तार के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर अखबार वितरक संघ ने आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अखबार वितरक प्रतिदिन सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में समाचार पत्रों का वितरण कर लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संगठन के भवन के विस्तार से वितरकों के लिए बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू सहित जय कुमार नेताम, लक्ष्मी राठौर, रामायण सिंह, अनिल गिरी, राय सिंह, दिलीप यादव, राकेश साहू, रविंद्र, दीपक, कृष्ण निर्मलकर, विजय देवांगन, बजरंग यादव, दिलबाग, रंजीत पटेल,फिरत यादव, हर्ष नेताम, पप्पू, श्याम, लक्की, निखिल, अर्जुन,ओंकार,चंद्र दादू पटेल, कुणाल, रमेश, कृष्ण सारथी, शिवम,असलम,नरेश कंवर,रवि,मुकेश कुमार,अमन,राहुल देवांगन सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।